छात्रों के लिए सुविधाएँ
स्वास्थ्य केंद्र || खेल-कूद || सांस्कृतिक गतिविधियाँ || राष्ट्रीय सेवा योजना
विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं के लिए 14 छात्रावास हैं। इनमें एक छात्रावास विवाहित छात्रों के लिए है तथा शीघ्र ही पोस्ट
डॉक्टरल फेलौज़ के छात्रों के लिए एक छात्रावास बनने वाला है। ये विस्तृत और
सुसज्जित छात्रावास हैं। छात्रावास में हाइजिनिक खाना के अलावा टी.वी., इंडोर गेम्स,
हैल्थ क्लब और पीसीओ'स आदि सहित मनोरंजन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। छात्रावास का
प्रबंधन वार्डन देखते हैं। ये शिक्षक होते हैं और छात्रावास में ही रहते हैं।
छात्रावास में रहने की सुविधा विश्वविद्यालय के नियमों के
अनुसार दी जाती है। छात्रावास में सीटों की सीमित संख्या को ध्यान में रखते हुए
उम्मीदवारों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि यह सुविधा विश्वविद्यालय में प्रवेश पा
लेने मात्र से उपलब्ध नहीं हो जाती है। उपलब्धता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को
कमरा उपलब्ध कराया जाता है : -
१. विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के बाद इसके लिए निर्धारित
फार्म पर आवेदन करना पड़ता है। आवेदन-पत्र डीन (छात्र) कार्यालय में संयुक्त-कुलसचिव (अन्तर
हाल प्रशासन) से प्राप्त किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों
पर डीन (छात्र) द्वारा विचार किया जाएगा। छात्रावास में कमरा विश्वविद्यालय द्वारा
ली गई प्रवेश-परीक्षा से संबंधित अध्ययन पाठ्यक्रम में प्राप्त मेरिट के आधार पर
दिया जाता है।
२. कमरे के आबंटन में 22.5% स्थान (क्रमश: 15%, 7.5%) अनुसूचित
जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए (यदि आवश्यक हो, परस्पर परिवर्तनीय) तथा 3% शारीरिक
रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली के निवासी छात्रों को
छोड़कर सभी अनुसूचित जाति (छात्रों और छात्राओं) के उम्मीदवारों को छात्रावास मुहैया
कराया जाएगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों
से कमरे का किराया भी नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/शारीरिक
रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें अध्येतावृत्ति/छात्रवृत्ति नहीं
मिलती है और जिनके माता-पिता की आय 75,000/- रु. प्रतिवर्ष से कम है।
३. विश्वविद्यालय द्वारा छात्रावास में कमरे के आबंटन के लिए
निर्धारित मानदंड निम्न प्रकार से है :
प्रथम प्राथमिकता
(क) दिल्ली से बाहर
के परीक्षा केंद्रों से जिन छात्रों ने पूर्णकालिक अध्ययन कार्यक्रम (पाठ्यक्रम) के
लिए प्रवेश परीक्षा दी है और वे अपनी अर्हक परीक्षा में पास हुए हैं तथा वे दिल्ली
के निवासी नहीं हैं। वे ऐसे पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश-परीक्षा में बैठे हैं जिसके
स्तर की डिग्री उनके पास पहले से है अथवा छात्रावास की सुविधा सहित उन्होंने (उसी
स्तर की) जेएनयू में अध्ययन किया हो, को छोड़कर।
(ख) ऐसे छात्र जिन्होंने दिल्ली से अपनी अर्हक प्रवेश-परीक्षाएँ पास की हैं
लेकिन मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कालेज छात्रावास में ठहरे हैं तथा दिल्ली के
निवासी नहीं हैं। इसके लिए उन्हें छात्रावास के आवेदन-पत्र के साथ कालेज/संस्थान के
प्रमुख से यह दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा कि वे/वह छात्रावास में रह रहे
थे।
(ग) ऐसे छात्र जिन्होंने अपने रहने का निजी प्रबंध करके दिल्ली से अपनी
प्रवेश-परीक्षा दी है लेकिन उस समय उनका परिवार दिल्ली में नहीं रह रहा था इसके लिए
उन्हें विश्वविद्यालय को दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। प्रस्तुत किए जाने
वाले दस्तावेज़ों की सूची :
-
राशन कार्ड की विधिवत सत्यापित फोटोकापी (सत्यापन के लिए मूल प्रमाण-पत्र
साथ लाएं)।
-
बी.डी.ओ./एस.डी.एम./तहसीलदार अथवा कोई अन्य सक्षम प्राधिकारी
द्वारा जारी आवास/अधिवास प्रमाण-पत्र (जहाँ राशन कार्ड नहीं बनते हैं)।
-
तैनाती प्रमाण-पत्र (सेवारत अधिकारियों के बच्चों के मामले में)।
-
दिल्ली में रहने के लिए निजी प्रबंध के समर्थन में दस्तावेज़।
(घ) ऐसे स्थानीय छात्र जिनके माता-पिता/संरक्षक का दिल्ली से बाहर स्थानांतरण हो
गया उन्हें इस संबंध में नियोक्त्ता से संतोषजनक दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत करने
होंगे। जैसा कि यदि छात्रावास के लिए आवेदन-पत्र प्रस्तुत करते समय उपरोक्त्त (ख),
(ग) और (घ) में उल्लिखित दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं और बाद में
वह प्रमाण-पत्र अपने दावे के समर्थन में प्रस्तुत करते हैं तो ऐसे आवेदन-पत्रों पर
डीन (छात्र) द्वारा उचित विचार किया जाएगा।
द्वितीय प्राथमिकता
दिल्ली से बाहर के वे छात्र जिस प्रवेश परीक्षा में बैठे हैं उस स्तर की डिग्री उनके पास पहले
से हो अथवा छात्रावास की सुविधा सहित उन्होंने (उसी स्तर का) जेएनयू में अध्ययन किया
हो।
तृतीय प्राथमिकता
एम.ए. और एम.फिल. के पाँचवें सत्र और पी-एच.डी. के नौवें
सत्र में तथा उसी क्रम में स्थानीय छात्रों का/स्थानीय छात्रों को केवल चालू
शैक्षिक सत्र में प्रवेश दिया जाएगा और ऐसे छात्रों को शैक्षिक सत्र में अधिकतम 31
मई तक छात्रावास का कमरा छोड़ना होगा।
वर्तमान छात्रावास प्रभार निम्नलिखित प्रकार
से है (छात्रावास में प्रवेश के समय अदा करना है)
| वर्तमान छात्रावास प्रभार (शुल्क) |
रुपये |
| प्रवेश शुल्क |
5.00 |
| छात्रावास प्रतिभूति (प्रतिदेय) |
50.00 |
| मेस प्रतिभूति (प्रतिदेय) |
750.00 |
| मेस अग्रिम (समायोज्य) |
750.00 |
| अखबार (वार्षिक) |
15.00 |
| बर्तन आदि |
50.00 |
दो
सत्रों के लिए कमरे का किराया
(दो किस्तों में वसूली योग्य) देय |
रुपये |
| एक बिस्तर
वाला कमरा |
240.00 |
| दो बिस्तर वाला कमरा |
120.00 |
| एम.सी.एम. छात्रवृत्ति पाने वाले
छात्रों के लिए |
| एक बिस्तर वाला कमरा |
180.00 |
| दो बिस्तर वाला कमरा |
90.00 |
स्थापना
प्रभार (प्रत्येक सत्र में रुपये 200/- की
(वसूली योग्य) देय दो किस्तें) |
400.00 |
5. प्रवेश के समय मेस अग्रिम के रूप में छात्रावास में 750.00 रुपये जमा कराने होंगे।
6. छात्रावास में रहने वाले प्रत्येक छात्र के लिए मेस ज्वाइन करना आवश्यक होता है।
मेस में साधारण खाना सामान्य दर पर मिलता है। यह दर परोसे गए भोजन की लागत पर
निर्भर करती है।
7. छात्रावास में रहने वाले छात्रों से निर्धारित नियमों और विनियमों
का अनुपालन करने, परस्पर सहयोग से रहने और सामाजिक नियमों का पालन करने की आशा की
जाती है।
8. अनुशासनहीनता या नियमों का उल्लंघन करने पर छात्र के विरुद्ध अनुशासनिक
कार्रवाई की जा सकती है। परिणामस्वरूप छात्र की छात्रावास सुविधाएँ वापस ली जा सकती
हैं।
9. यदि किसी समय यह पाया जाता है कि छात्र ने कोई गल़त सूचना दी है अथवा कुछ
तथ्य छिपाए हैं तो छात्र को छात्रावास से बेदखली के अतिरिक्त विश्वविद्यालय उसके
विरुद्ध यथोचित कार्रवाई भी कर सकता है।
| छात्रावास का नाम |
अधिकतम सीटों की संख्या |
| ब्रह्मपुत्र (छात्र) |
384 |
| गंगा (छात्राएँ) |
303 |
| गोदावरी (छात्राएँ) |
320 |
| झेलम (छात्र) |
284 |
| कावेरी (छात्र) |
308 |
| माही (छात्र) |
170 |
| मांडवी (छात्र) |
170 |
| नर्मदा (छात्र) |
202 |
| पेरियार (छात्र) |
303 |
| साबरमती (छात्र) |
126 |
| साबरमती (छात्राएँ) |
138 |
| सतलज (छात्र) |
294 |
| ताप्ती (छात्राएँ) |
167 |
| ताप्ती (छात्र) |
200 |
| लोहित (छात्र) |
360 |
| चन्द्रभागा (छात्राएँ) |
200 |
| चन्द्रभागा (छात्र) |
204 |
| यमुना (छात्राएँ) |
191 |
| कुल योग |
4324 |
डीन :- वी. के. जैन
एसोसिएट डीन:- सच्चिदानंद सिन्हा
शुल्क
शुल्क` और भुगतान का तरीका
विभिन्न अध्ययन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले
छात्रों के लिए निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना अपेक्षित है :
'क` भारतीय छात्र
| |
एम.फिल./पी-एच.डी.,प्री-पी-एच.डी./ एम.सी.ए. पी-एच.डी./एम.टेक. |
एम.ए./एम.एस-सी./बी.ए. (ऑनर्स) |
अंशकालिक |
| शिक्षण शुल्क (वार्षिक) |
240.00*** |
216.00*** |
120.00 |
| खेल
शुल्क (वार्षिक) |
16.50 |
16.50 |
16.50 |
| साहित्य और सांस्कृतिक शुल्क (वार्षिक) |
16.50 |
16.50 |
16.50 |
| **छात्र संघ शुल्क (वार्षिक) |
15.00 |
15.00 |
15.00 |
| पुस्तकालय शुल्क (वार्षिक) |
6.00 |
6.00 |
6.00 |
| चिकित्सा शुल्क (वार्षिक |
9.00 |
9.00 |
--- |
| चिकित्सा बुकलेट |
12.00 |
12.00 |
--- |
| छात्र सहायता निधि (वार्षिक) |
4.50 |
4.50 |
--- |
| *प्रवेश शुल्क |
5.00 |
5.00 |
5.00 |
| *नामांकन शुल्क |
5.00 |
5.00 |
5.00 |
| *प्रतिभूति जमा (वापसी योग्य) |
40.00 |
40.00 |
40.00 |
| परिचय पत्र फोल्डर |
10.00 |
10.00 |
10.00 |
| छात्रावास और सामान्य जानकारी
गाइड |
15.00 |
15.00 |
--- |
......................................................................................................................................................
`
शुल्क में संशोधन किया जा सकता है।
* विश्वविद्यालय में नामांकन के समय भुगतान
किया जाना है।
** विश्वविद्यालय के परिनियमों के नियम 33 के अनुसार किसी छात्र
संगठन की सदस्यता स्वैच्छिक होगी।
*** दो किस्तों में भुगतान किया जाना है।
छात्र
शिक्षण शुल्क जमा करेंगे : (i) प्रवेश के समय पहली किस्त; (ii) दूसरी किस्त
शीतकालीन सत्र में। वार्षिक शुल्क का भुगतान प्रत्येक शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में
किया जाएगा।
एक ही समय पूर्णकालिक और अंशकालिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की स्थिति
में छात्र पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों के लिए सभी शुल्क तथा अन्य प्रभारों के अतिरिक्त
अंशकालिक पाठ्यक्रम के लिए केवल शिक्षण शुल्क का ही भुगतान करेगा।
यदि छात्र समय पर
शुल्क जमा नहीं करता है तो विश्वविद्यालय नियमानुसार उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा।
ख. विदेशी छात्र
एम.फिल./पी-एच.डी., एम.टेक./पी-एच.डी., एम.पी.एच./पी-एच.डी., एम.ए.,
एम-एस.सी., एम.सी.ए., बी.ए. (आनर्स) और अंशकालिक अध्ययन पाठ्यक्रमों के लिए :
(i) शिक्षण शुल्क :
(क) विज्ञान विषय के पाठ्यक्रमों के लिए यूएस $ 750 प्रति सत्र :
(ख) मानविकी और सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रमों के लिए यू.एस. $ 500 प्रति सत्र वसूल
किए जाएँगे।
(ii) आकस्मिक प्रभार : उपरोक्त दोनों श्रेणियों से / यू.एस. $ 100 प्रति
सत्र वसूल किए जाएँगे।
वित्तीय सहायता
जेएनयू अपने छात्रों के लिए विभिन्न वित्तीय
सहायता कार्यक्रम चलाता है।
छात्रवृत्तियाँ
मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्ति
पात्र और
मेधावी उन छात्रों के लिए कुछ मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध हैं जिनके
माता-पिता की वार्षिक आय 1,00,000/- रुपये या समय-समय पर निर्धारित वार्षिक आय सीमा
से अधिक नहीं है। छात्रवृत्तियों का भुगतान, विश्वविद्यालय में समय-समय पर लागू
नियमों द्वारा शासित किया जाएगा।
फोर्ड फाउंडेशन छात्रवृत्ति
अंतरराष्ट्रीय अध्ययन
संस्थान के एम.ए. पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए 700/- रुपये प्रतिमाह राशि की सीमित
संख्या में फोर्ड फाउंडेशन छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध है। छात्रवृत्तियाँ पूर्णत: मेरिट
के आधार पर प्रदान की जाएँगी। इनमें से कम-से-कम आधी छात्रवृत्तियाँ छात्राओं को
देने का प्रावधान है।