जवाहरलाल नेहरु उच्च अध्ययन संस्थान
संस्थान के अध्यक्ष कुलदेशिक हैं और प्रोफेसर आदित्य मुखर्जी संस्थान के निदेशक हैं। विश्वविद्यालय ने संस्थान के लिए फेलो चयन के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसमें निम्नलिखित हैं :
चयन समिति का नाम बदलकर सलाहकार-व-चयन समिति रखा गया है, यह संस्थान के शैक्षिक, प्रशासनिक और वित्तीय मामलों और संस्थान में आमंत्रित किए जाने वाले फेलो के चयन के मामलों में सलाह देती है और सिफारिश करती है।
चयन समिति ने संस्थान के उद्देश्यों के अनुसार कई विदेशी विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षिक एवं शोध संस्थानों से विजिटिंग फेलो चुने हैं। इनका चुनाव जेएनयू के शैक्षिक समुदाय की रुचि के मुख्य क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है ताकि इन क्षेत्रों में शोध एवं परस्पर विचारों के आदान`प्रदान को बढावा दिया जा सके और विश्वविद्यालय के शैक्षिक समुदाय को इनकी उपस्थिति से लाभ प्राप्त हो सके।
http://www.jnu.ac.in/JNIAS