प्रोफेसर सुधा पई
कुलदेशिक
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
नई दिल्ली-110067, भारत
दूरभाष (कार्यालय) : + 91-11-26704004
ई-मेल : rector@mail.jnu.ac.in , jnurector@gmail.com
दिनांक 9 नवम्बर 1950 को जन्मी प्रोफेसर सुधा पई एक सुप्रसिद्ध राजनीतिक विज्ञानी हैं। उन्होंने अपनी स्नातक एवं स्नात्कोत्तर उपाधियाँ दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली और एम.फिल. तथा पीएच.डी. उपाधियाँ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से प्राप्त कीं। प्रो. पई ने वर्ष 1972 से 1975 तक महिला गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। वर्ष 1980 में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संस्थान के राजनीतिक अध्ययन केन्द्र में सहायक प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन किया। इस केन्द्र में उन्होंने भारतीय राजनीतिशास्त्र एवं तुलनात्मक राजनीतिशास्त्र विषयक कोर्स पढ़ाए और शोध मार्गदर्शन किया। उनकी शोध रुचि के क्षेत्र हैं - दलित राजनीतिशास्त्र, भारत में राज्य राजनीतिशास्त्र, कृषिक राजनीतिशास्त्र, भूमण्डलीकरण और विधायी अभिशासन।
प्रो. पई अनेक अनुसंधान संस्थानों के अध्ययन मण्डलों की सदस्य हैं। वह 'सिदा` (स्वीडन) और 'अनरिस्ड` सहित कई महत्वपूर्ण शोध योजनाओं की भी सदस्य रही हैं। उन्हें शास्त्री इण्डो-कनाडियन इंस्टीच्यूट, कनाडा द्वारा वर्ष 1996 में फैकल्टी रिसर्च फेलोशिप प्रदान की गई। वह वर्ष 2006-2009 तक जवाहरलाल नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय तीनमूर्ति, नई दिल्ली, की सीनियर फेलो रहीं। उन्होंने देश-विदेश में आयोजित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों तथा सम्मेलनों में भाग लिया। भारतीय राजनीति के विभिन्न पक्षों पर उनका शोधकार्य काफी प्रसिद्ध हुआ। उन्होंने पाँच पुस्तकें लिखीं और चार पुस्तकें सम्पादित कीं तथा उनके पुस्तकों में 20 अध्याय प्रकाशित हुए। इसके अतिरिक्त, सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके कई शोध आलेख भी प्रकाशित हुए। वह अग्रणी राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित अपने आलेखों के लिए काफी लोकप्रिय हैं।