प्रस्तावना 

 

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (एनएएसी), बेंगलुरु की राष्ट्रीय कार्ययोजना के अनुरूपउच्च शिक्षण संस्थानों के कार्य-निष्पादन, मूल्यांकनआकलनप्रत्यायन और गुणवत्ता उन्नयन से संबंधित है। एनएएसी का यह प्रस्ताव है कि प्रत्येक मान्यताप्राप्त संस्थान आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की स्थापना करें ताकि मान्यता के बाद गुणवत्ता को बनाए रखा जा सके। चूंकि, गुणवत्ता में सुधार एक सतत प्रक्रिया हैइसलिए आईक्यूएसी संस्थान की प्रणाली का अभिन्न अंग बनेगा और गुणवत्ता संवर्धन तथा उसके स्थायित्व के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करेगा। आईक्यूएएसी का मुख्य कार्य संस्थानों के कार्य-निष्पादन में एकरुपतानिरंतरता और प्रभावी सुधार के लिए प्रणाली विकसित करना है। प्रकोष्ठ संस्थानों के प्रत्यायन-उत्तर चरण में महत्वपूर्ण और सार्थक योगदान करेगा। प्रत्यायन-उत्तर अवधि के दौरान, आईक्यूएसी संस्थान के प्रयासों और उपायों को शैक्षिक उत्कृष्टता की ओर संचालित करेगा।

 

डाटा एवं सांख्यिकी प्रकोष्ठ भी आईक्यूएसी के अंतर्गत कार्य कर रहा है जो विश्वविद्यालय में चल रहीं विभिन्न शैक्षिक और पाठ्येत्तर गतिविधियों से संबंधित सांख्यिकीय जानकारी और डेटा का रिकार्ड रखता है। यह विभिन्न राष्ट्रीय और वैश्विक रैंकिंगप्रत्यायन और गुणवत्ता आश्वासन के लिए रिपोर्ट तैयार करने में सहायक होता है। प्रकोष्ठ अन्य आवश्यक डेटा का संग्रह और रखरखाव करता हैजिससे आईक्यूएसी को विश्वविद्यालय के शैक्षिक मानकों को और अधिक बढाने में सहायता मिलती है।

 



 

निदेशक आईक्यूसी

प्रो.पी आर. कुमारस्वामी

निदेशकआंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ

कक्ष संख्या 110-111, प्रथम तलप्रशासनिक भवन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयनई दिल्ली–110067

फोन: 011-26704034
ईमेल: director_iqac[at]mail[dot]jnu[dot]ac[dot]in; kumaraswamy[at]mail[dot]jnu[dot]ac[dot]in; kumaraswamy.pr[at]gmail[dot]com


समन्वयक, डाटा एवं सांख्यिकी प्रकोष्ठ

डॉ. मो. मुद्दस्सिर क़मर
एसोसिएट प्रोफेसर

कक्ष संख्या 110-111, प्रथम तलप्रशासनिक भवन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयनई दिल्ली – 110067

फोन: 011-26704034
ईमेल: mmquamar[at]mail[dot]jnu[dot]ac[dot]in