अनौपचारिक क्षेत्र एवं श्रम अध्ययन केंद्र (CISLS),
सामाजिक विज्ञान संस्थान,
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए
दस दिवसीय अनुसंधान पद्धति (Research Methodology) पाठ्यक्रम
20 से 29 अप्रैल, 2026
आवेदनों का आमंत्रण (Call for Application)
अनौपचारिक क्षेत्र एवं श्रम अध्ययन केंद्र (CISLS), सामाजिक विज्ञान संस्थान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, यूजीसी (UGC) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/डीम्ड विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों और आईसीएसएसआर (ICSSR) शोध संस्थानों के सामाजिक विज्ञान विषयों में नामांकित शोधार्थियों से "सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए दस दिवसीय अनुसंधान पद्धति पाठ्यक्रम" में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित करता है,
जो 20 से 29 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य शोधार्थियों के पद्धतिगत (methodological) और लेखन कौशल में सुधार करना है तथा सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य के शिक्षाविदों के रूप में उनकी क्षमता का विकास करना है। इच्छुक उम्मीदवार http://www.jnu.ac.in/jnuevents पर उपलब्ध निर्धारित पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और 20 मार्च, 2026 तक https://forms.gle/vXGv3cXqX5sUqsms8 पर गूगल फॉर्म भरकर अन्य विवरणों के साथ अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।